आम आदमी पार्टी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, कांग्रेस से आए जोत सिंह को बनाया प्रदेश संगठन समन्वयक

0
227

देहरादून : उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी ने कार्यकारिणी का विस्‍तार किया है। शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जोत सिंह बिष्‍ट को प्रदेश संगठन समन्वयक बनाया गया है। जोत सिंह बिष्‍ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे। आप प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने शनिवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया।

अंदरखाने कांग्रेस पार्टी में असंतोष थम नहीं पा रहा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने शुक्रवार की सुबह कांग्रेस पार्टी छोडऩे की घोषणा की और दोपहर में दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। बिष्ट ने टिहरी जिले की धनोल्टी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। जोत सिंह बिष्ट ने जिस तरह पार्टी छोड़ी, उससे यह भी स्पष्ट है कि अंदरखाने पार्टी में असंतोष थम नहीं पा रहा है।