भेल में तेंदुए ने फिर दी दस्तक, बछड़े को बनाया शिकार

0
1277

हरिद्वार। पिछले कई महीनों से भेल क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने तेंदुए ने एक बार फिर दस्तक दी है। बीएचईएल सेक्टर-5 निवासी भेल कर्मचारी सचिन सैनी के घर पर धावा बोलकर तेंदुए ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन सैनी शनिवार को निजी काम से रुड़की गए थे। आज देर शाम जब वो वापस अपने घर पहुंचे तो उन्होंने अपने पालतू बछड़े को मरा पाया। बछड़े के क्षत-विक्षत शरीर से आसपास के लोग तेंदुए के हमले का अंदेशा जता रहे हैं।
विदित हो की पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। इससे पहले भी तेंदुआ कई लोगों के साथ ही पालतू पशुओं को भी अपना शिकार बना चुका है। इस पूरे इलाके में जंगली जानवरों को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। वनविभाग अनेक कोशिशों के बाद भी आदमखोर तेंदुए को पकड़ पाने में पूरी तरह नाकाम रहा है।