बरेली में कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में लगाई झाड़ू, बोले- अपने नारों को ही भूल गई भाजपा

0
82

बरेली। Congressmen Brooming against Inflation : त्योहारों से पहले पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में रिकार्ड वृद्धि ने हर किसी की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने चुनावों से पहले देश की जनता को सपने दिखाए थे। यहां तक की अपने नारे बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार तक को भूल गई। लेकिन आज जिस तरह से लगातार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में मूल्य वृद्धि कर गरीबों और मध्यवर्गीय लोगों पर भार डाला जा रहा है।

उस कारण आज उनका बजट बिगड़ गया है पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही ट्रांसपोर्टर भी माल भाड़े में मूल विधि कर देते हैं। जिससे महंगाई चरम पर है। कांग्रेस सरकार में जो गैस सिलिंडर 450 रुपये का है वह आज एक हजार के पास पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत निम्न स्तर पर है, लेकिन केंद्र सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए लगातार डीजल-पेट्रोल के दामों में मूल्य वृद्धि किए हुए है। जिससे जनता परेशान है। जिसका परिणाम जनता आगामी चुनाव में देगी।

झाडू लगाकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध : लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, लखीमपुर खीरी में पीड़ितों के स्वजनों से मुलाकात करने के लिए सीतापुर में पुलिस ने हिरासत में लिया गया। 60 घंटे से भी अधिक रखा गया। जिसमें उन्होंने गांधीवादी राह पर सत्याग्रह झाड़ू लगाकर किया। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा जारी बयान पर से आक्रोशित कांग्रेसियों ने महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में मनोहर भूषण इंटर कालेज के बाहर झाड़ू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री फालतू के घिनौनी बयानबाजी कर रहे हैं। जिसने सिर्फ प्रियंका गांधी ही नहीं बल्कि घरों में कार्य करने वाली महिलाओं, सफाई कर्मचारियों एवं दलितों का अपमान किया है। मुख्यमंत्री को इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान हाजी इस्लाम बब्बू, महेश पंडित, रमेश श्रीवास्तव, योगेश जौहरी, बिलाल कुरैशी, विजय मौर्य, संगीता कौशल, वीरदेव गंगवार ,पारस शुक्ला आदि रहे।