टीकाकरण अभियान को गति देने में जुटे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता

0
94

प्रयागराज। कोरोना महामारी से लडऩे में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के पदाधिकारी भी अपने स्तर पर प्रयास करेंगे। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनके रजिस्ट्रेशन को भी कराया जाएगा। इसके लिए संगठन की ओर से सभी मोहल्लों में कैंप भी लगाया जा रहा है।

टोली बनाकर भी भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। वह इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि किस परिवार में लोग संक्रमित हुए थे। यदि वह पोस्ट कोविड की समस्या से जूझ रहे हैं तो उन्हें भी मदद पहुंचाई जा रही है। हालांकि इसके लिए संगठन की ओर से हेल्पडेस्क भी बना दी गई है। इस कार्य में संगठन के चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहयोग देंगे।

पोस्ट कोविड से जूझ रहे लोगों को मिलेगी मदद

भाजपा ने पोस्ट कोविड से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई है। इसमें दो दर्जन से अधिक डाक्टर शामिल हैं। सभी ने अपना टेलीफोन नंबर जारी किया है। कोई भी कभी भी फोन कर उनसे मदद व सलाह ले सकता है। सभी निश्शुल्क चिकित्सकीय सहयोग दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार पीडि़त को दवा व अस्पताल में भर्ती कराने में भी मदद दी जाएगी। इससे पूर्व संठन की ओर से कोविड मरीजों के लिए भी हेल्प डेस्क बनाई गई थी। कुछ मरीजों को भर्ती करने के लिए भी सेंटर स्थापित किया गया था।