समाजवादी पार्टी 26 अगस्त को शुरू करेगी जन आक्रोश पदयात्रा

0
90

वाराणसी। समाजवादी पाटी आगामी विधान सभा की तैयारी तेज कर दी है। इस क्रम में चरणबद्ध तरीके से जन आक्रोश पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत 26 अगस्त को भारत माता मंदिर (उत्तरी विधानसभा) से किया जाएगा। इस प्रकार प्रदेश भर में विधान सभा चुनाव की तैयारी के बीच वाराणसी और पूर्वांचल में भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो हो रही हैं। ऐसे में पार्टी के स्‍तर पर कोई भी कोताही पंचायत चुनाव में फजीहत के बाद शीर्ष नेतृत्‍व नहीं चाह रहा है।

मैदागिन-गोलघर स्थित पराड़कर स्मृति भवन में मंगलवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में सपा महानगर के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया है। कहा कि कोरोना महामारी के रोकथाम में भी सरकार विफल रही है। कारोना काल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। वहीं महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। सूबे में अपराध का ग्राफ भी बढ़ा है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी, बुनकर, नौजवान सब परेशान है। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। पदयात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की विसफलताओं को आमजन के बीच में रखा जाएगा। कहा कि पार्टी जनाकांक्षाओं की पूॢत और लोकतंत्र को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। इस दौरान में आमजन को जागरूक करने के साथ संगठित करने का काम किया जा रहा है। पत्रकारवार्ता के दौरान महानगर महासचिव जितेंद्र यादव,इमहानगर उपाध्यक्ष इरशाद अहमद राइन, डा. ओपी सिंह, लालू यादव, संदीप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संगठन से सत्ता तक पहुंचने का संकल्प : आगामी विधानसभा के मद्देनजर समाजवादी पार्टी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी हुई है। इस क्रम में संगठन में कई पुराने कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा जाति समीकरण को ध्यान में रखा जा रहा है। सपा का संगठन के बदौलत ही सत्ता तक पहुंचने का संकल्प है।