विधायक हरीश धामी ने क्यों कहा, निर्दलीय लड़ूंगा 2022 का चुनाव!

0
481

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर सतह पर आ गयी है। पिछले दिनों देहरादून में कांग्रेस द्वारा आयोजित की गयी भारत बचाओ, संविधान बचाओ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपेक्षा के आरोप के साथ उनका खेमा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर परोक्ष रूप से हमलावर है।
दरअसल, कल ही हरीश रावत ने एक लंबी पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी की थी। उसमे उन्होंने बढ़ती उम्र के कारण भविष्य की राजनीति को लेकर आत्मचिंतन करने की बात लिखी थी। उन्होंने यह भी कहा था की उम्र बढ़ने पर व्यक्ति को महत्वहीन समझा जाता है। उन्होंने लिखा था की वो हमेशा राज्य को हरीश रावत का नाम याद दिलाते रहेंगे।
हरीश रावत का ये इशारा राज्य कांग्रेस में उनकी घटती पूछ पर उनकी नाराज़गी के तौर पर देखा जा रहा था। सियासत के माहिर रावत की दवाब की राजनीति में एक और कड़ी आज धारचूला विधायक हरीश धामी ने जोड़ दी। उन्होंने भी अपनी बात कहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। रावत को एक नाम नही सोच बताते हुए लिखा की देहरादून रैली में जिस प्रकार हरीश रावत की उपेक्षा की गयी वो गलत है। धामी ने इसे सोची समझी साजिश बताते हुए इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा की यदि हरीश रावत की ऐसे ही उपेक्षा होती रही तो वो 2022 का चुनाव पार्टी के सिंबल के बजाए निर्दलीय लड़ सकते हैं।