रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका कई बार हो चुकीं डिप्रेशन का शिकार, अब बोलीं – ‘हर पल किया संघर्ष’

0
155

‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ जैसे फिल्मों में नजर आ चुकीं खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। शादी से पहले दीपिका के कई अफेयर की चर्चा सुनने को मिली थीं। उनका नाम अभिनेता रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा था।

दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर के साथ लंबा रिश्ता रहा था। अब दीपिका ने अपने संघर्ष और रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद के दिनों को याद किया है। हाल ही में उन्होंने वोग मैगजीन को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातें कीं। यहां उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि वह बहुत बार डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण ने कहा- ‘एक शब्द जो मेरे डिप्रेशन के अनुभवों का सबसे अच्छे से बयां करता है, वह है संघर्ष। मैंने हर पल संघर्ष किया। लोग थोड़ा दुखी होने के साथ भ्रमित करते हैं। हाल ही में एक अभिनेता ने कहा कि उनके पास डिप्रेस होने के लिए कुछ खास नहीं है, मानो डिप्रेशन एक विकल्प हो!।’ इसके अलावा दीपिका ने पति रणवीर सिंह को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं।

दीपिका पादुकोण की आखिरी फिल्म पद्मावत थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म पद्मावत को ना केवल दर्शकों ने पसंद किया था बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई की थी।

बता दें कि दीपिका इन दिनों फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार हैं। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी का भी अहम रोल है। इसमें दीपिका एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी रोल अदा कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका के पास कबीर खान की ’83’ भी है। इसमें दीपिका, रणवीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी।