‘दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी’ हैं Hrithik Roshan! एक्टर ने बताया- ये है लुक का सीक्रेट…

0
333

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन फिल्मों के साथ ही अपने लुक की वजह से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अब अमेरिका की किसी एजेंसी ने उन्हें ‘दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी’ का खिताब दिया है। इस लिस्ट में उन्होंने हॉलीवुड के स्टार्स क्रिस इवांस, डेविड बैकहम, रॉबर्ट पैटिनसन को भी पीछे छोड़ दिया है। उसके बाद रितिक रोशन ने इस पर शानदार कमेंट करते हुए हैंडसम होने के पीछे का सीक्रेट भी बताया है।

दरअसल रितिक रोशन ने इस खिताब को मिलने के बाद अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि यह ब्रोकली का असर है। हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा, ‘मजाक कर रहा हूं। मैं इस खिताब को लेकर बहुत आभारी हूं, हालांकि वास्तव में ये कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।’ वही रितिक रोशन ने यह भी कहा, ‘मेरे हिसाब से, इस दुनिया में जो चीज सबसे ज्यादा जरूरी है और जिसे लोग दुनिया में सबसे ज्यादा मानते हैं, वो है आपका कैरेक्टर। एक अच्छा चरित्र आपको और ज्यादा आकर्षित बनाता है।’

रितिक रोशन हाल में अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘सुपर-30’ ने देशभर में अच्छा प्रदर्शन किया है, जो बिहार के मशहूर टीचर आनंद कुमार के जीवन पर बनी थी। फिल्म अभी भी क्लेक्शन में आगे बढ़ रही है। फिल्म ने रविवार को अच्छी कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 150 करोड़ हासिल कर लिया है।

अब फैंस को उनकी अगली फिल्म वॉर का इंतजार है, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सत्ते पे सत्ता की रीमेक में भी ऋतिक दिखाई देंगे।