एक बार फिर एक्टिंग का दम दिखाएंगी करिश्मा कपूर, पहली बार इस हीरो के साथ आएंगी नजर

0
145

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बार फिर से दर्शकों को अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली हैं। उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। करिश्मा कपूर दो साल बाद फिर से एक्टिंग करती दिखाई देंगी। करिश्मा कपूर को आखिरी बार ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड में एक्टिंग करते हुए देखा गया है। हालांकि उनकी यह वेब सीरीज ज्यादा चर्चा में नहीं रही थी।

अब एक बार फिर से करिश्मा कपूर ने एक्टिंग करने का फैसला किया है। उनके नए प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन है। इस बात की जानकारी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने रहती हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए वह अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती करती रहती हैं। करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में एक क्लप बोर्ड दिखाई दे रहा है। वहीं क्लप बोर्ड की पीछे करिश्मा कपूर की आंखे नजर आ रहे हैं। बोर्ड पर प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन लिखा है। हालांकि ब्राउन उनकी फिल्म है या वेब सीरीज अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘नई शुरुआत।’ सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की यह तस्वीर वायरल हो रही है।

अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बहन के नए प्रोजेक्ट की तस्वीर शेयर की है। आपको बता दें कि ब्राउन का निर्देशन फिल्म डेली बेली, फोर्स 2 और ब्लैकमेल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिनय देव कर रहे हैं।

ब्राउन एक थ्रिलर क्राइम ड्रामा होगी। इसमें करिश्मा कपूर के साथ अभिनेता सूर्य शर्मा मुख्य भूमिका में होंगे। सूर्य शर्मा वेब सीरीज अनदेखी से काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। इस वेब सीरीज में उन्होंने रिंकू पाजी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। करिश्मा कपूर और सूर्य शर्मा के फैंस उन्हें एक साथ एक्टिंग करते हुए देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।