प्रियंका चोपड़ा ने किया गर्मी के मौसम को अलविदा

0
418

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। प्रियंका विदेश में अपने पति निक जोनस और परिवार के साथ समय बिता रही हैं। इसी बीच प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ उन्होंने समर को अलविदा किया है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने लंदन में समर (गर्मी का मौसम) को अलविदा कहते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने दोस्तों के साथ खुशी भरे पल बिताती हुई नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के पूरे समय में बिताए हुए खूबसूरत पलों की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शयेर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘समय तुम मेरे लिए बहुत अच्छे रहे।’ प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। प्रियंका के कई दोस्त और उनके फैंस अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा यूके में अपने अपकमिंग शो ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा प्रियंका, कीनू रीव्स के साथ ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ में भी दिखाई देने वाली हैं। वहीं बात अभिनेत्री के बॉलीवुड प्रोजेक्ट की करें तो वो फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।