भाजपा संगठन की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा

0
267

भोपाल। मध्‍य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष विष्‍णुदत्‍त शर्मा ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मध्‍य प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव की मौजूदगी में मध्‍य प्रदेश भाजपा के महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस बैठक में 7 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा समर्पण अभियान की समीक्षा की गई। वहीं आगामी कार्यक्रम को प्रभावी रूप से करने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। स्व. कुशाभाऊ जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ सशक्तिकरण के अभियान की व्यापक तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक में वर्तमान में मध्यप्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई है। साथ ही अभी तक जो भी कार्यक्रम हुए हैं उनकी समीक्षा भी की गई। भाजपा संगठन ने जो भी लक्ष्य लिए हैं उनको पूरा करने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई है।

उल्‍लेखनीय है कि आगामी समय में प्रदेश में खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है। इसके मद्देनजर बैठक को अहम माना गया। हाल ही में रैगांव और पृथ्वीपुर का मुरलीधर राव ने दौरा किया है। वहां से मिले फीडबैक को चर्चा में शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि उपचुनाव की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। इस कारण पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।