भाजपा को बड़ा झटका! केवल चार जिलों में पूरा हुआ लक्ष्य, शिवराज भी अबतक पूरा नहीं कर पाए टारगेट

0
151

भोपाल. भाजपा का सदस्यता अभियान खत्म होने में अब सिर्फ नौ दिन बचे हैं। प्रदेश में भाजपा सिर्फ चार जिलों में अपना टारगेट पूरा कर पाई है। बाकि जिलों में भाजपा के द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर सदस्य नहीं बनाए जा सके हैं।

बड़े शहरों में कम सदस्य
भाजपा के सदस्यता अभियान को इंदौर और भोपाल समेत प्रदेश के बड़े शहरों में झटका लगा है। यहां लक्ष्य के मुकाबले बहुत कम सदस्य बने हैं। प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि बाद में कहा गया था कि सदस्यता अभियान नियमों के मुताबिक पुराने सदस्यों की संख्या के 20 प्रतिशत नए सदस्य पार्टी बनाएगी।

इन शहरों में पूरा हुआ टारगेट
भाजपा का सदस्यता अभियान लक्ष्य केवल आगर-मालवा, कटनी जबलपुर और उज्नैन में टारगेट पूरा हो चुका है। खंडवा और खरगोन जिले में सबसे खराब स्थिति बताई जा रही है। प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और खंडवा के मौजूदा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के क्षेत्र में भाजपा ने 1.25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन यहां 30 हजार ही सदस्य बन पाए हैं।

शिवराज के जिले में भी पूरा नहीं हुआ टारगेट
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के जिले में भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। सीहोर में 1 लाख नए सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है लेकिन अभी यहां केवल 50 हजार सदस्य ही बन पाए हैं।

कहां कितना टारगेट
भोपाल में डेढ़ लाख सदस्य बनाने का टारगेट था लेकिन यहां अबी तक 70 हजार सदस्य बने हैं। वहीं, ग्वालियर में 1.25 लाख सदस्य बनाने का टारगेट था जबकि बने 50 हजार हैं। इंदौर में ढाई लाख सदस्य बनाने का ऑफर था जबकि वहां 1.25 लाख सदस्य बने हैं।

पार्टी का दावा पूरा होगा लक्ष्य
हालांकि भाजपा का दावा है कि 9 से 11 अगस्त तक भाजपा का जो विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा उसमें प्रदेश का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

शिवराज के पास है जिम्मेदारी
भाजपा ने सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी इस बार मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को सौंपी थी। शिवराज सिंह चौहान सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी हैं।