CM शिवराज ने की थी सर्वाधिक 39 जनसभाएं, आरंभिक दौर के बाद भाजपा उम्‍मीदवारों को बढ़त

0
216

भोपाल।। खंडवा लोकसभा सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धुआंधार प्रचार किया था। उन्होंने सर्वाधिक 39 जनसभाएं की और चुनाव वाले क्षेत्रों में पांच रात्रि विश्राम किए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने 21 जनसभाएं लीं, सात स्थानों पर युवा सम्मेलन किए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने 12 अक्टूबर से उपचुनाव में 15 स्थानों पर सभा को संबोधित किया। इधर, चुनाव प्रचार थमने के बाद से अब कोई भी राजनीतिक दल इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक रूप से चुनाव प्रचार नहीं कर पाएगा। चारों स्थानों पर आज मतगणना की जा रही है। एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर अभी भाजपा के प्रत्‍याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

नेता सभाओं की संख्या

शिवराज सिंह चौहान 39

विष्णु दत्त शर्मा 21

कमल नाथ 15

दिग्विजय सिंह 3

उमा भारती 14

नरेंद्र सिंह तोमर 6

कैलाश विजयवर्गीय 6

ज्योतिरादित्य सिंधिया 6

फग्गन सिंह कुलस्ते 6

पंकजा मुंडे 6

प्रहलाद सिंह पटेल 3

वीरेंद्र खटीक 2

लाल सिंह आर्य 2

केशव प्रसाद मौर्य 2

नरोत्तम मिश्रा 4

चौहान का पांच स्थानों पर रात्रि विश्राम

इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच स्थानों पर रात्रि विश्राम किया ,जिसमें जोबट, रैगांव खंडवा,बुरहानपुर और पृथ्वीपुर शामिल हैं। वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सात स्थानों पर युवा सम्मेलन किए। सामाजिक लोगों के साथ चार गांव में बैठकें की। चार स्थानों पर संगठन की बैठक ली। प्रबुद्ध सम्मेलन और महिला सम्मेलन में भी शामिल हुए।

अजय सिंह, अरुण यादव ने भी संभाला मोर्चा

उधर, कांग्रेस की ओर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और अरुण यादव ने भी मोर्चा संभाला। यादव पूरे समय खंडवा संसदीय क्षेत्र में डटे रहे तो सिंह ने चारों निर्वाचन क्षेत्र में सभा की। पार्टी के महासचिव और प्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक ने भी चारों चुनाव क्षेत्रों में सभाएं की। प्रचार समाप्ति से पहले राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सभाएं की।

अब बूथ प्रबंधन पर जोर

चुनाव प्रचार अभियान थमने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस का पूरा जोर बूथ प्रबंधन पर रहा। उम्मीदवारों ने जहां घर-घर संपर्क अभियान चलाया, वहीं पार्टी नेता मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क फोन आदि माध्यमों से किया। भाजपा ने कालसेंटर भी बनाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक भूपेन्द्र सिंह अपनी टीम सहित मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, कांग्रेस के कोरग्रुप को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारियों के साथ स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहने के निर्देश दिए ।