प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मध्‍य प्रदेश में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम

0
285

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मध्‍य प्रदेश में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मध्‍य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मीडिया को यह जानकारी दी।उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को प्रदेश में सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया जाएगा।

अभियान में 15 सितंबर से 23 सितंबर तक अभियान 71 लाख लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि यह वैक्सीनेशन अभियान नमो टीका अभियान के रूप में चलाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 111 लोगों को टीके लगाए जाएंगे। यह अभियान 7 दिन तक चलेगा। अभियान जिले से लेकर मंडल और बूथ तक चलाया जाएगा।

शर्मा के अनुसार देश में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान चलाया गया है। प्रदेश के 1070 मंडलोंं में 4 लोग स्वास्थ्य स्वयंसेवक रहेंगे। चुनाव की तरह हर बूथ पर बीजेपी कार्यकर्ता इस अभियान में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही नमो एप के माध्यम से वर्चुअली प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसे लोग नमो एप पर देख सकेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष ने बताया कि 16 सितंबर से प्रत्येक जिले के 71 धर्म स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 17 सितंबर को मोदी जी के जन्मदिन पर 71 धर्म स्थलों पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। वहीं प्रत्येक मंडल पर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और उपकरण दिये जाएंगे।

उन्‍होंने बताया कि भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से लगभग 5 हजार से अधिक चिकित्सक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अंत्योदय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मध्‍य प्रदेश के 1070 मंडलो में नमो उपवन विकसित किया जाएगा। जिसमें 71 पौधे लगाए जाएंगे। 27 सितंबर को हर जिले में युवा मोर्चा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के साथ खादी उत्पादों को प्रचारित करने का अभियान चलाया जाएगा। गांधी जयंती पर गांधी जी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि 4 और 5 अक्टूबर को वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जितने मोमेंटो मिले है उनका नमो ऐप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा और उन मोमेंटो की नीलामी करके मिली राशि को गरीब लोगों के कल्याण में उपयोग में लाया जाएगा।