बाढ़ का खतरा: CM केजरीवाल बोले, दिल्ली के लिए आने वाले दो दिन मुश्किल भरे

0
120

दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और आने वाले 36 से 72 घंटे भारी होंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को हरियाणा ने शाम को छह बजे 8.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है जोकि काफी ज्यादा पानी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में यमुना का जल स्तर सोमवार शाम तक खतरे के निशान 205.33 से ऊपर पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा से छोड़ गए पाने को दिल्ली आने में 36 से 72 घंटे लग सकते हैं। इससे जो स्थिति उत्पन्न हो सकती है उसको लेकर बैठक हुई है और जिसमें सभी संबंधित विभाग के अधिकारी और मंत्री मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जान माल को नुकसान ना पहुंचे उसके लिए सभी उपाय किए जा रहे है। राहत और बचाव काम की समीक्षा की गई। साथ ही उसके सारे इंतजाम किए जा रहे है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से अपील है कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन यमुना के किनारे रह रहे हैं लोग अपने घर छोड़कर कैंप में आ जाए। उन्होंने कहा कि लोग बार-बार टैंट छोड़कर अपने घर भाग जाते हैं। वह बता नहीं सकते कि पानी कब पहुंचेगा इसलिए लोग अपने बार-बार अपने घर ना जाए। उन्होंने बताया कि हरियाणा द्वारा छोड़े गए पानी से 23 हजार 860 लोग प्रभावित होंगे।

बहाव तेज हो रहा : सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यमुना में पानी जब छोड़ा जाता है तो अगले 36 से 48 घंटे में दिल्ली पहुंचता है। चूंकि, हरियाणा से हर घंटे लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है तो इससे पानी का बहाव भी तेज हो रहा है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले 24 घंटे के अंदर ही पानी दिल्ली पहुंचने लगेगा।

जगह खाली करने को कहा गया : इसे देखते हुए रविवार से यमुना खादर के लोगों को अलर्ट कर सोमवार सुबह तक जगह खाली करने को कहा गया है। अलग-अलग टीमों को अलग-अलग इलाके में अलर्ट करने के लिए बोल दिया गया है। यमुना खादर में रह रहे लोगों के बीच जाकर सिविल डिफेंस के लोगों ने यमुना के जलस्तर बढ़ने की जानकारी देते हुए जगह खाली करने को कहा है। साथ ही यमुना के आस-पास जाने से मना किया है। उस्मानपुर, खजूरी चौक, पुराने लोहे के पुल गीता कॉलोनी के अलग-अलग ठोकर, मयूर विहार, बुराड़ी जैसे इलाकों में जाकर खादर में रह रहे लोगों को यमुना नदी में जलतर बढ़ने की संभावना को देखते हुए जगह खाली करने को कहा गया है।

हरियाणा से छोड़ा गया पानी
सुबह से शाम तक का समय छोड़ा गया पानी (क्यूसेक में)
7.00 बजे 1.55 लाख क्यूसेक
8.00 बजे 2.57 लाख क्यूसेक
9.00 बजे 3.25 लाख क्यूसेक
10.00 बजे 4.30 लाख क्यूसेक
11.00 बजे 5.10 लाख क्यूसके
12.00 बजे 5.25 लाख क्यूसेक
5.00 बजे 8.14 लाख क्यूसेक
6.00 बजे 8.27 लाख क्यूसेक

समय यमुना का जलस्तर
सुबह 6 बजे 203.34
सुबह 9 बजे 203.37
दोपहर 12 बजे 203.37
शाम 6 बजे 203.37
शाम 7 बजे 203.37

नंबर गेम
205.33 मीटर है यमुना में जलस्तर के खतरे का निशान
204.50 मीटर जलस्तर होने पर अलर्ट हो जाती है टीम
205 मीटर से ऊपर जलस्तर जाने का पूर्वानुमान है सोमवार सुबह 10 बजे तक
207.49 मीटर तक यमुना में अधिकतम जलस्तर 1978 में गया है अभी तक