Monday, May 20, 2024
Home राजनीति अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा: करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा: करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

0
13
अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा: करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन; BJP नेता नहीं हरियाणा के नेताओं से 2 घंटे करेंगे चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 दिसंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर पहुंच रहे हैं। चंडीगढ़ में अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा नेताओं की तैयारी फिलहाल उन्हें निराश कर सकती है। अमित शाह हरियाणा से जुड़े नेताओं से दो घंटे तक मुलाकात करेंगे जबकि भाजपा नेताओं को समय नहीं दिया है। वह चंडीगढ़ में तीन घंटे रुकेंगे।गृहमंत्री अमित शाह 22 दिसंबर को चंडीगढ़ दौरे पर

  1. गृहमंत्री अमित शाह 22 दिसंबर को चंडीगढ़ दौरे पर
  2. अमित शाह ने चंडीगढ़ के भाजपा नेताओं को नहीं दिया वक्त
  3. रियाणा के नेताओं से दो घंटे होगी अमित शाह की चर्चा
  4. अमित शाह के दौरे को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन की तैयारियां जोरों पर

अमित शाह ने चंडीगढ़ भाजपा नेताओं को फिलहाल विशेष तौर पर मिलने या किसी जनसभा के आयोजन को लेकर कोई अनुमति नहीं दी है। जबकि हरियाणा से जुड़े नेताओं से दो घंटे तक मुलाकात और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

22 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह चंडीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वह चंडीगढ़ में तीन घंटे रुकेंगे जिसमें एक घंटा चंडीगढ़ प्रशासन के कार्यक्रम और दो घंटे हरियाणा के लिए निर्धारित किया गया है। भाजपा नेता अमित शाह को भाजपा कार्यालय में लाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

उधर अमित शाह का दौरा फाइनल होते ही चंडीगढ़ प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन की ओर से मंगलवार को दिनभर अमित शाह के आने की तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी रहा। अमित शाह 22 दिसंबर दोपहर बाद चंडीगढ़ में पहुंचेंगे।