योगी की ‘डिनर पॉलिटिक्स’ से चित हुए विपक्षी, द्रौपदी मुर्मू को मिला चौतरफा समर्थन

0
148

लखनऊ: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित किए गए डिनर में भाजपा ने विपक्ष का जायका बिगाड़ दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के घर पर शुक्रवार को हुए इस डिनर में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, प्रसपा चीफ शिवपाल यादव और जनसत्ता दल के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ भी शामिल हुए थे।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तरफ से MLA उमाशंकर सिंह डिनर में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ ने विपक्ष के वोटों में भी सेंध लगा दी है। हालांकि, असली तस्वीर वोटिंग के दिन ही स्पष्ट होगी। माना जा रहा है कि अब भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों-सांसदों के साथ सुभासपा के 6, शिवपाल का 1 और राजा भैया के दल के दो वोट भी मुर्मू के पक्ष में पड़ेंगे। बसपा पहले ही मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। इससे बसपा के एक MLA और दस सांसदों के वोट भी मिल जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, भाजपा का फोकस विपक्षी दलों के वोटों में सेंधमारी करने पर है। इसलिए पार्टी ने विपक्षी दलों के नेताओं को भी डिनर का न्योता भेजा था। यह रणनीति सफल भी रही।

डिनर में विपक्षी दलों के नेताओं ने मुर्मू को वोट देने का वचन दे दिया। मुर्मू ने खुद भी एक-एक वोटर के पास जाकर खुद के लिए समर्थन मांगा। डिनर के बाद राजा भैया ने बताया कि हमारी पार्टी मुर्मू जी के साथ है। शिवपाल जी और राजभर जी ने भी यह वादा किया कि वह द्रौपदी मुर्मू को ही वोट देंगे।