प्रकृति… वाणिज्य कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने परिसर में किया पौधरोपण

0
257

टीकमगढ़ | वाणिज्यकर मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने ओरछा में नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन स्थल पर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षों से पानी है। इससे जिंदगी है। अतः सभी लोगों से आग्रह है कि कम से कम 5 पौधे जरूर लगाएं और उनका संरक्षण करें। इससे हमें उतना ही पुन्य मिलेगा, जितना भगवान के दर्शन से मिलता है। उन्होंने सभी को पौधरोपण की शपथ दिलाई।

बल्देवगढ़ | नगर के पुरानी बस्ती स्थित दिगम्बर जैन मंदिर मेव मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर भगवान पारसनाथ का निर्वाण लाडू महोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंदिर में विविध कार्यकम आयोजित किए गए। अतिशय क्षेत्र हटा के चंदा प्रभु जिनालय में पारसनाथ भगवान का निर्वाण लाडू कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अभिषेक, शांतिधारा, पूजन की गई। कार्यक्रम सकल दिगंबर जैन समाज हटा द्वारा निर्माण लाडू समर्पित किया गया, इस अवसर पर लालू जैन, कमल चंद, जयकुमार जैन, वीरेंद्र, कक्कू, अरविंद कुमार ,राजकुमार, राजू व महिला मंडल, बालिका मंडल उपस्थित थे।

टीकमगढ़ | सागर रोड स्थित सुदर्शन छात्रावास में शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने पर परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशु मिश्रा, विशिष्ट अतिथि पूनम जयसवाल, वहीं गीता दीदी रही। पूनम जयसवाल ने कहा कि यहां से मिलने वाली प्रेरणा से वो शीघ्र ही शहर में वृद्ध आश्रम की शुरुआत करने का विचार किया। है। गीता (हार्ट फुल नेस) ने अपने ने कहा कि काम दिल से हो तो साकार जरूर होता है। खुश दिल इंसान हर काम सफलता पूर्वक कर पाता है। आशु मिश्र ने संस्था से अपने लगाव को दर्शाते हुए हर समय सहयोग के लिए ततपर रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम संचालन राकेश नायक ने किया। इस वर्ष छात्रावास में अध्ययनरत बच्चों की संख्या 25 है। जो समाज से प्राप्त सहयोग से अपनी शिक्षा इस परिसर में प्राप्त कर समाज की मुख्य धारा में अपने को जोड़ने का प्रयास कर रहे है। साथ ही सभी ने कश्मीर को भारत का भिन्न अंग बनाकर केंद्र शाषित प्रदेश बनने पर खुशी जाहिर की।