शिंजो आबे की हालत गंभीर, जापानी PM का देश को संबोधन, ये हमला बर्दाश्त नहीं

0
176

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने एक कार्यक्रम के दौरान जब शिंजो आबे स्पीच दे रहे थे, तब सीने पर गोली मार दी। जापानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर जापान नौसेना का पूर्व सैनिक है। इस बीच जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने देश को संबोधित करते हुए कहा है कि शिंजो की हालत गंभीर है और उन्हें बचान के पूरी कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा कि शिंजो आबे पर ये हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी हमलावरों के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। विस्तृत जानकारी सामने आने पर ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी। इस बीच हमले की खबर सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा है कि मैं अपने प्रिय दोस्त शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उन्होंने शिंजो आबे, उनके परिवार व जापान के नागरिकों के लिए प्रार्थना की है।

जापान के नारा शहर में हमला

जापानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नारा शहर में शिंजो आबे एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और यहां जब वे स्पीच दे रहे थे तो अचानक गोली चलने के कारण वे नीचे गिर गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का भी कहना है कि जब शिंजो आबे भाषण दे रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज आई थी। शिंजो आबे को सीधे सीने में ही गोली मारी गई थी।