नागरिकता कानून के विरोध में कई जगह हिंसक प्रदर्शन, यूपी में धारा 144 लागू !

0
251

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गयी है। इससे पहले रविवार की शाम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी थी।
नए नागरिकता कानून का विरोध गहराता जा रहा है। उत्तर पूर्व के राज्यों से शुरू हुई विरोध की आवाज़ दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में फैल गयी है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी इसका विरोध तेज़ हो गया है। अलीगढ़, इलाहाबाद विश्वविद्यालयों के बाद आज लखनऊ के नवादा कॉलेज में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ। यहां से भी पुलिस और छात्रों की झड़प की खबरें सामने आयी हैं। एक न्यूज़ चैनल के मुताबिक इन प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी है।