Varanasi में चार ब्लाक के प्रत्याशियों को मिलेगा जीत का सर्टिफिकेट

0
224

वाराणसी। ब्लाक प्रमुख के आठ में चार सीट पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा आज की जाएगी। नॉमांकन पर्चा की वापसी की अवधि यानी दोपहर तीन बजे के बाद भाजपा समर्थित लक्ष्मीना, सेवापुरी से भाजपा समर्थित रीना कुमारी व निर्दल प्रत्याशी नगीना सिंह पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।

इसी प्रकार हरहुआ में ब्लाक प्रमुख पद पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद कुमार उपाध्याय व् उनकी पत्नी रंजना उपाध्याय मैदान में हैं। चर्चा है कि उनकी पत्नी पर्चा वापस लेंगी। इसके बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैदान में पति व् पत्नी होंगे। इसके लिए आज दोपहर तीन बजे तक इन्तजार करना होगा।

चार ब्लाक में से चिरईगांव ब्लाक में पर्चे की जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। सुबह 11 बजे तक करना अनिवार्य होगा। इस ब्लाक में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें अभिषेक कुमार, हीरावती व् कौशल मिश्र शामिल हैं। इसी प्रकार बड़ागांव ब्लाक में सुजीत कुमार सिंह, नूतन व् दीपक मैदान में हैं। पिड़रा ब्लाक में चार प्रत्याशी सुनील यादव, संजय कुमार पटेल, धर्मेंद्र विश्वकर्मा व् नरेंद्र पाल मैदान में हैं।

काशी विद्यापीठ से रेनू पटेल व् रीता यादव मैदान में हैं। अगर इसने से किसी ने पर्चा वायस लिया तो यहां निर्विरोध की स्थिति बन सकती है। चिरईगांव ब्लाक में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं । मतदान दस जुलाईं को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक ब्लाक पर होगा। दोपहर तीन बजे के बाद वोटों की गिनती होगी। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।