बदले की भावना से काम कर रही भाजपा, इंदौर में बोले दिग्विजय सिंह

0
162

इंदाैर। कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह के अनुसार वर्ष 2023 में हाेने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी। न्यायिक मामले के लिए इंदाैर आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस काे पसंद कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बहुमत हासिल करेगी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ ईडी के केस के बारे में उन्हाेंने कहा कि यह भाजपा के दबाव में किया जा रहा है। गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है। ऐसे परिवार के लाेगाें काे परेशान किया जा रहा है। जाे भी हुआ है, सब नियमानुसार है मगर फिर भी बदले की राजनीति के तहत केस किए जा रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश मिंडा की दिग्विजय से शिकायत

नगर निगम चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में प्रत्याशियाें की नाराजगी सामने आने लगी है। राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह गुरुवार काे इंदाैर में थे और उनतक भी शिकायतें पहुंचाई गईं। वार्ड 72 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश पटेल ने लिखित शिकायत की है। इसमें वरिष्ठ नेता सुरेश मिंडा, उनके पुत्र मनीष के खिलाफ असहयाेग का आराेप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र गेंदर पर भी भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने का आराेप लगा है। धर्मेंद्र के भाई ही इस वार्ड से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे।