रोड शो के दौरान इंदौर के सराफा बाजार में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत

0
92

इंदौर । इंदौर के मदन महल गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर अद्भुत शहर है। पूरी दुनिया में नाम है इंदौर का स्वछता के लिए। जनभागीदारी के लिए प्रधानमंत्री भी इंदौर का उदाहरण देते हैं। मेरे भी सपनों का शहर है। इंदौर मप्र के विकास का इंजन है। इंजन ठीक चलेगा तो गाड़ी ठीक चलेगी। कांग्रेस गई गुजरी पार्टी हो गई है। तुष्टिकरण की पार्टी है कांग्रेस है। राजस्थान में आतंकियों ने गला रेत दिया। महाराष्ट्र में भी यही हुआ है। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है, हम राष्ट्रवादी सोच के साथ विकास करेंगे। उदयपुर की घटना तुष्टिकरण का ही परिणाम है। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री कई क्षेत्रों से निकले। शहर के सराफा बाजार में भी उनका जोरदार स्वागत किया गया।

बहनों का हक कोई नहीं ले सकता – कमलनाथ ने संबल योजना बंद कर दी थी। हम बहनों को 16 हजार देते थे। कमलनाथ मेरी बहनों ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा था। अब फिर मामा आ गया है, मेरी बहनों का हक कोई नहीं ले सकता। किसी भी बच्चे का एडमिशन मेडिकल या इंजीनियर कालेज में होता है तो उसकी फीस मामा भरवाएगा। लाड़ली लक्ष्मी-2 योजना हम लेकर आए हैं। सरकारी योजना में जिनके नाम नहीं जुड़े हैं सभी पार्षद उनके नाम जुड़वाएं। इसके बाद राहुल गांधी नगर में सीएम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के महापौर व पार्षद को विजय बनाएं।

नौलखा पर पराठा खाते हुए पहुंचे सीएम – सीएम का रोड शो नौलखा पहुंचा तो सीएम गाड़ी में पराठा खा रहे थे। उन्होंने यहां भाजपा भाषण में भाजपा प्रत्यासी को जिताने की बात लोगों से कही। मुख्यमंत्री के वाहन में विधायक आकाश विजयवर्गीय, पुष्यमित्र भार्गव आदि मौजूद थे। यहां जनता ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इंदौर में रोड शो के दौरान पंचम की फैल में कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से परिचय कराया। बोले यहां पहले हम घुस भी नहीं पाते थे, यहां 99 फीसद लोग कांग्रेस में थे। 1990 के बाद भाजपा का यहां प्रवेश हुआ और अब यहां भाजपा का प्रभुत्व है। मुख्यमंत्री ने कहा महेंद्र बाबा को बधाई देता हूं की योजना का लाभ लोगों को कैसे पहुंचे, इसमें बाबा नंबर वन हैं। जिसने हमारे लिए काम किया हम भी उसका साथ दें. प्रधानमंत्रीजी की योजनाएं हैं, प्रदेश सरकार की योजनाएं हैं, गिनाने लगूंगा तो दिन कम पड़ेगा, हम चाहते हैं सरकार की योजना का हर व्यक्ति को लाभ मिले। कमलनाथजी ने कई नाम संबल योजना में काट दिए थे जिनके नाम कटे हों उनके नाम हम जुड़वाएंगे। अनुसूचित जाति के लिए जितना काम भाजपा ने किया उतना काम किसी ने नहीं किया। हमने बहन सुमित्रा वाल्मीकि को राज्यसभा भेजा।

इंदौर के मंदन महल गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि इंदौर की सभी अवैध कालोनियों को वैध करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर सुरक्षित शहर है। यहां माता-बहनें रात में भी घूम सकती है, किसी की हिम्मत नहीं कि उन्हें हाथ लगा सके। इंदौर आगे चलेगा तो मध्य प्रदेश आगे बढ़ेगा।

चुनावी शोर थमने से पहले इंदौर में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का रोड शो शुरू हुआ। मुख्यमंत्री के आने के पहले इंदौर की गलियां गुलाब के फूलों से सज गई। मुख्यमंत्री सुबह इंदौर पहुंचे और रेसीडेंसी में पौधा रोपा। मुख्यमंत्री रोड शो के दौरान पंचम की फैल पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यकर्ता के घर में नाश्ता किया। मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी के लिए रहवासियों में होड़ मची। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान महापौर पद के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव, स्थानीय विधायक महेंद्र हार्डिया सहित कई नेता मौजूद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे।

भाजपा कार्यालय में रविवार शाम तक रोड शो के रूट को लेकर योजना बनाई जाती रही। जिन विधानसभा क्षेत्रों से रोड शो गुजरेगा, वहां के भाजपा पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने और स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार रात को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से चर्चा के बाद स्थानीय नेताओं ने रोड शो के रूट को फाइनल किया। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, जीतू जिराती सहित अन्य नेता भी शामिल रहेंगे।