केंद्र सरकार ने कहा- राज्यों को पहुंचाई गई 88.14 करोड़ वैक्सीन, अभी भी 5.28 करोड़ डोज मौजूद

0
125

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ भारत की जंग जारी है। टीकाकरण अभियान विश्व के रिकॉर्ड तोड़ रहा है और बड़ी तेजी से यहां लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब खबर सामने आई है कि भारत में अब तक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को 88.14 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन पहुंचाई गई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार बताया कि भारत सरकार द्वारा अब तक 88.14 करोड़ (88,14,50,515) से अधिक COVID-19 वैक्सीन खुराक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त चैनल के माध्यम से और सीधे राज्य खरीद के माध्यम से प्रदान की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, 5,28,28,050 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त COVID-19 वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में COVID-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 89.67 करोड़ (89,67,51,334) के पार पहुंच गया है। देश में शुक्रवार शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 62 लाख (62,86,379) से अधिक डोज लगाई गईं। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी आ रही है लेकिन केरल में आंकड़ा फिलहाल 10 हजार से ऊपर ही बना हुआ है। आज केरल में कोरोना संक्रमण के कुल 13,834 मामले सामने आए। 95 की मौत हुई जबकि 13,767 लोग स्वस्थ हुए। जानिए बाकी राज्यों व शहरों का अपडेट।

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए जबकि 23 मरीज स्वस्थ हुए। दिल्ली में अब सक्रिय मामले 409 हैं। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 809 केस सामने आए, 1,160 स्वस्थ हुए जबकि 10 की मौत हुई।

असम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 303 नए मामले आए, 356 स्वस्थ और तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई।

मुंबई में कोरोना वायरस के 418 नए मामले सामने आए, 360 रिकवरी और 6 मौतें हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 4,810 है।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,597 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,623 लोग स्वस्थ हुए और 25 लोगों की मृत्यु हुई।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 589 नए मामले आए, 887 लोग डिस्चार्ज हुए और 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई।