हैदराबाद रेप के चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए

0
627

हैदराबाद। एक महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के चारों आरोपी कल देर रात एक पुलिस एनकाउंटर में मारे गए।
विदित हो की उक्त महिला डॉक्टर की पिछले गुरुवार की रात को अपने घर लौटते वक्त स्कूटी पंचर हो गयी थी। तभी मदद के बहाने चार लोगो ने उसका अपहरण कर रेप के बाद हत्या कर दी थी। साथ ही सबूत नष्ट करने के इरादे से उक्त महिला के शरीर को जला दिया था।
इस घटना के बाद चारो आरोपी पकड़े गए थे व सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान भी हो गयी थी। पूरे देश में इसको लेकर बेहद गुस्सा था।
हैदराबाद पुलिस के अनुसार घटना की तफ्तीश के लिए वो कल रात 3 बजे चारों आरोपियों को लेकर घटना स्थल पर गयी थी। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव करते हुए हिरासत से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उनका पीछा कर फायरिंग की जिसमे चारो आरोपियों की मौत हो गयी।