गुलदार ने मजदूर को बनाया शिकार, घटना से लोगों में दहशत

0
881

हरिद्वार। भेल क्षेत्र में आदमखोर गुलदार ने एक बार फिर दस्तक दी है। इस बार उसने भेल में काम करने वाले एक मजदूर को अपना शिकार बनाया है। दो दिनों से लापता हेतमपुर आन्नेकी निवासी भेल में कार्यरत मजदूर का शव वन विभाग ने कल देर रात भेल के जंगल से बरामद किया। माना जा रहा है की गुलदार के हमले में उसकी मौत हुई है।
इससे पूर्व भी इस क्षेत्र में आदमखोर गुलदार कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कुछ दिन पूर्व इसी इलाके में गुलदार ने एक बछड़े का भी शिकार किया था। इस घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है की वन विभाग की उदासीनता के कारण जंगली जानवर लोगों पर हमला कर रहे हैं।
उधर जनाधिकार आंदोलन के महानगर अध्यक्ष विभाष मिश्रा ने मृतक के परिजनों के लिए 25 लाख के मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा की जंगली जानवर लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं और सरकार सोई हुई है।